भागलपुर, अगस्त 5 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कनखुदिया कंचनपुर गांव के एक घर में पुआल के ढेर से बोरी में रखे 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। जबकि तस्कर कीचड़ का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में अवर निरीक्षक सियाराम महतो के बयान पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। भागने वाला सुशील कुमार यादव कनखुदिया कंचनपुरका रहने वाला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कनखुदिया कंचनपुर का रहने वाला सुशील कुमार यादव अपने घर पर शराब का अवैध कारोबार करता है। जब पुलिस टीम उनके घर पर पहुंची, तो पुलिस बल को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर भी वह कीचड़ का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहा। तत्पश्चात तलाशी के दौरान उनके घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.