भागलपुर, फरवरी 16 -- पलासी (ए.सं)। थाना क्षेत्र के द्वार गांव निवासी कानू पासवान ने मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए दस लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में बोरू पासवान,सूदन पासवान, सांगू पासवान, विंदेश्वर पासवान, सीता देवी, लहरी देवी, नेत लाल पासवान, सेंचुरी देवी, मनोज कुमार, राजकुमारी शामिल हैं। घटना बीते नौ फरवरी की बताई गई हैं। इधर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...