भागलपुर, अक्टूबर 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। रविवार की देर रात पानी के दवाब के बीच फारबिसगंज के पिपरा पंचायत स्थित परमान नदी का बांध टूटने से तीन वार्ड के सैकड़ो घर और दरवाजे में पानी घुस गया है। पीड़ितों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है। लोग सड़क पर उतर आए हैं और प्रशासन से राहत व सहायता की गुहार लगा रहे हैं । ग्रामीणों के अनुसार फिलहाल बांध अभी 10 से 15 मीटर टूटी है। देखरेख के अभाव में बांध के टूटने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं ।ग्रामीण बच्चों एवं सामानों के साथ-साथ मवेशी को भी ऊंचे स्थान पर ढोना शुरू कर दिए हैं। इन सब के बीच फारबिसगंज अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि बाढ़ का जायजा लेने और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पीड़ित ग्रामीण घर बार छोड़ सड़क पर उतर आए हैं । लेकिन सड़क पर ...