भागलपुर, जनवरी 10 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरब पंचायत में दो करोड़ 95 लाख की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मझुवा पूरब पंचायत के वार्ड दो के वार्ड सदस्य संदीप कुमार, ग्रामीण रामलाल महतो, तूफान महतो, मनोज महतो, बबिता देवी, दयावती देवी, लालो देवी, सजना कुमारी आदि ने बताया कि हर जगह पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। लेकिन हमारे पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की समय सीमा खत्म होने के बाद भी सिर्फ छड़ खड़ा किया गया है। ग्रामीणों ने कहा की यह पंचायत सरकार भवन करीब तीन करोड़ की लागत से बन रही है। इसका कार्य समाप्ति की तिथि से करीब एक साल ज्यादा हो जाने के बाद भी अबतक एक भी ई...