भागलपुर, दिसम्बर 25 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोशी प्रदेश के पर्यटन वन तथा वातावरण मंत्री सदानंद मंडल ने कहा कि पर्यटन वर्ष में अधिक से अधिक पर्यटक को लाने का लक्ष्य है जिसका प्रचार प्रसार सहित विभिन्न कार्यक्रम चल रहा है। श्री मंडल नेपाल भारत मैत्री युवा संघ द्वारा विराटनगर में आयोजित, पर्यटन क्षेत्र गतिहीन, अन्तक्रिया कार्यक्रम में बोल रहे थे। पर्यटन वर्ष में अधिक से अधिक धार्मिक श्रद्धालु कैसे पहुंचे इसके लिए कार्य किया जा रहा है। भारत नेपाल के बीच सदियों से बेटी रोटी का संबंध है। हमारा वेशभूषा, रहन सहन, धर्म संस्कृति एक जैसा है यह कारण है कि नेपाल भ्रमण करने बाला सबसे अधिक पर्यटक भारतीय है। उन्होंने आयोजक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से भारत नेपाल का संबंध और भी प्रगाढ़ता आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध...