भागलपुर, जुलाई 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर शहर के वार्ड संख्या 8 स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से भक्तों ने भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में लगभग 200 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 150 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल थे। कांवरियों ने स्थानीय मटियारी नदी से पवित्र जल भरकर पहले बड़ा शिवालय महादेव मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत जल अर्पण किया गया। इसके बाद यात्रा पुन: नागेश्वर महादेव मंदिर लौटकर, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और शिव भजनों से गूंज उठा। डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवरियों का भव्य स्वागत किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.