अररिया, जुलाई 8 -- नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 25 वर्षीय युवा ठेकेदार प्रदीप साह रविवार को चेन्नई के समुद्र बीच पर अपने चार से पांच दोस्तों के साथ स्नान करने के क्रम में डूबने से लापता होने का मामला सामने आया है। हालांकि लापता होने के बाद से ही प्रशासन के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। लापता युवक का परिजनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता सहित ग्रामीण काफी परेशान हैं। फरही पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी प्रदीप साह पिता मानिकचंद साह जो पेंटर का ठेकेदार थे। पिता मानिकचंद साह ने बताया कि हैदराबाद मे रहकर वर्षों पूर्व से अपने परिवार व बच्चों के साथ पेंटर का ठेकेदारी का कार्य किया करते थे इसी क्रम में शनिवार को वह चेन्नई स्थित साइट देखने के लिए गया हुआ था लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.