भागलपुर, मार्च 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने कमलदाहा पंचायत के बखरी संथाली टोला में छापेमारी कर एक घर से सात लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। इसके साथ ही एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली बखरी संथाली टोला में देवीलाल मुर्मु पिता झड़ीलाल मुर्मु शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर उनके घर में छापेमारी की तो उनके घर से गैलन में सात लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया। इसके साथ ही कारोबारी देवीलाल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही प्राथमिक दर्ज देवीलाल मुर्मू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.