भागलपुर, जुलाई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सीमावर्ती फारबिसगंज अनुमंडल में मौसम की मिजाज में बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आसमान में काले-काले बादल छा जा रहे है। लेकिन बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए आफत बनी रही। मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे थे। इधर बारिश नहीं होने से किसान भी परेशान नज़र आ रहे है। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। लेकिन उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। तापमान में कमी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.