भागलपुर, जुलाई 23 -- अररिया, वरीय संवाददाता। एमडीएम के अंतर्गत तिथि भोजन में अररिया जिले को राज्य भर में पहला स्थान मिलने पर हर तरफ खुशी का माहौल है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना रोहित कुमार चौरसिया एवं जिला समन्वयक सरोज तिवारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत तिथि भोजन के प्रभावशाली क्रियान्वयन में अररिया जिला ने पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के सही दिशा निर्देश एवं मध्याह्न भोजन योजना के पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का फल है। इस उपलब्धि में जिला साधन सेवी चंदन कुमार से लेकर प्रखंड साधन सेवी सदानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.