भागलपुर, जनवरी 15 -- नरपतगंज (अररिया), एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह ड्यूटी के नरपतगंज प्रखंड के अंचरा पंचायत में कार्यरत 45 वर्षीय पीआरएस अनमोल कुमार पासवान की मौत हो गयी। हालांकि इससे पहलेअचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पीआरएस को इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। मृतक अनमोल कुमार पासवान गोखलापुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी सदानंद पासवान का बेटा था। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल गुरुवार की सुबह नौ बजे अचरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आकर अपना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाया। इसके बाद वह लक्ष्मीपुर चौक के समीप पहुंचा। इसी बीच वह किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान वह बेसुध होकर गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.