भागलपुर, जुलाई 19 -- अररिया । वरीय संवाददाता नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को डीआरसीसी में आज और कल नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने पत्र जारी कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। जारी पत्र के अनुसार जिले के प्राथमिक विद्यालय के लिए नियुक्त 1195 प्रधान शिक्षकों को शनिवार और रविवार, दो दिन में औपबंधिक नियुक्ति पत्र और विद्यालय पदस्थापना पत्र वितरण किया जाएगा ताकि 21 जुलाई से सभी अपने आवंटित विद्यालय में योगदान ले सकेंगे। इसके लिए डीआरसीसी में छह काउंटर बनाए गए हैं। शनिवार को दोपहर एक बजे से पांच बजे तक और रविवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक परिचय पत्र लेकर काउंटर पर जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.