अररिया, जून 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के बथनाहा टॉल प्लाजा के समीप रविवार को टेंपो औऱ ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज फारबिसगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायलों में सीमा देवी औऱ रवि कुमार पासवान शामिल है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक के पिता गोनू पासवान ने बताया कि उनका पुत्र अपनी मौसी को लेकर आवश्यक कार्य से बथनाहा जा रहा था। इसी दौरान बथनाहा टोल प्लाजा के समीप तेज गति से आ रहा टेम्पो ने पीछे से ई-रिक्शा में ठकोर मार दिया, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। जिसमें दोनों घायल हो गये। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया, इसी बीच मौके का फायदा उठाकर टेंपो घटनास्थल से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.