भागलपुर, जनवरी 9 -- जोगबनी। सीमावर्ती शहर जोगबनी में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। तेज पछुआ हवाओं ने लोगों की कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे छाए रहने से लोग अपने-अपने घरों में ही दुबके रहे। प्रात: दस बजे के बाद ही कोहरा छँटा। ठंड और कुहासे के कारण खासकर दिहाड़ी मजदूरों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । मुख्य मार्ग पर पूर्व के भांत्ि वाहनों की गति धीमी रही। शुक्रवार को नगर परिषद जोगबनी द्वारा बोर्डर के गांधी चौक और नेताजी चौक पर लगाए गए हीटर से लोगों को हाथ सेंकते देखा गया । कई लोगों ने नगर परिषद का सराहना कर मुख्य पार्षद रानी देवी , नप ईओ मयंक कुमार को धन्यवाद और आभार जताया। प्रात: भ्रमण के लिए निकलने वाले प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.