भागलपुर, जुलाई 26 -- कुर्साकांटा । निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से नौनिहालों को स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए काफी दूर दूसरा वार्ड में जाना पड़ता है। दूर रहने के कारण नौनिहाल आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं जाना चाहता है। स्थानीय विपीन झा, केशव नाथ झा, रास मोहन चौधरी, दिलीप मंडल, नारायण मंडल, बुद्धन मंडल आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं रहने से बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा से बंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से जमुआ वार्ड संख्या तीन में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की मांग की हैश् ताकि बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.