अररिया, जून 23 -- भरगामा, निज संवाददाता। पिछले चार दिनों से क्षेत्र में रूक रूककर हो रही बारिश से खेतों में पानी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लिहाजा किसानों ने धान की रोपनी की तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्योंकि पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते किसानों ने अपनी कृषि कार्य को रोक रखा था । लेकिन इधर बारिश का दौर शुरू होते ही धान रोपाई से पहले खेतो को बनाने का काम जोर पकड़ लिया है। इधर जोरदार बारिश के बाद जिन किसानों के पास बिचड़ा तैयार है वे धान फसल की रोपाई के लिये खेतों को तैयार कर धान की रोपाई शुरू कर दी है। हालांकि ऐसे किसान बहुत कम है जिन्होंने रोपनी प्रारंभ किया है। बताया जा रहा है कि वर्षो बाद आद्रा नक्षत्र मे इतनी अच्छी वर्षा होने से किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.