भागलपुर, फरवरी 21 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया-रानीगंज मुख मार्ग स्थित नेहरू चौक के समीप चार चक्का वाहन की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक गुणवंती वार्ड संख्या तीन निवासी गोपी कुमार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...