भागलपुर, जनवरी 27 -- अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वरी रामपुर में घरेलू विवाद में एक युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में विषपान युवक का इलाज किया जा रहा है। विषपान युवक अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बुद्धेश्वरी रामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.