भागलपुर, फरवरी 2 -- अररिया, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एकमात्र महिला कॉलेज के प्राचार्य अभिनव कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद भूगोल विभाग के घनश्याम ठाकुर को प्राचार्य बनाया गया।इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य अभिनव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी। वहीं नये प्राचार्य घनश्याम ठाकुर का शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने स्वागत किया। इस मौके पर कॉलेज कर्मी अनिल मिश्र, राम दिनेश ठाकुर, मुजफ्फर हुसैन, मिथिलेश मिश्रा,विनोदानंद मिश्रा,सुनील कुमार यादव, मो नैयर आलम, शंभू प्रसाद, वासुदेव मंडल, बहारुद्दीन नरेश झा, गोपाल ठाकुर, रामसेवक ठाकुर आदि ने नवनियुक्त प्राचार्य का फूल मालाओं से स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.