अररिया, अप्रैल 25 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज-भरगामा मार्ग पर सरवाहा पुल के समीप बने एक गोदाम में बुधवार की देर रात आग लगने से 70 टन जूट सहित कई क्विंटल गेंहू धान आदि अनाज जलकर खाक हो गये। 70 लाख रुपये से अधिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुधवार की देर रात करीब 12.30 बजे लगी थी, आग इतनी भयावह थी कि दमकल की दो गाड़ियों को आग बुझाने में आठ घंटे लग गये। गुरुवार के दिन दस बजे तक दमकलर्मी आग बुझाने में लगे रहे। आग बुझाने में करीब बीस टंकी पानी खपत हुई। गनीमत रही कि आग की चपेट में अन्य दुकानें नहीं आयी। आग को काबू करने में दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब आठ घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। लेकिन तबतक गोदाम का सबकुछ जलकर राख हो चुका था। अगलगी के संबंध में रानीगंज निवासी और गोदाम मालिक रामनिवास पोद्दार ने बताया कि घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.