भागलपुर, दिसम्बर 6 -- रानीपतरा । संवाद सूत्र चांदी पंचायत के किसान शशि भूषण सिंह के द्वारा बुआई की जा रही स्वीट कॉर्न मक्के की फसल का निरीक्षण करने जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया खेत पर पहुंचे और जायजा लिया। उसके बाद स्वीट कॉर्न मक्का के तैयार भुट्टा का स्वाद लिया। बात दें कि सरकार के द्वारा कृषि क्षेत्र में परंपरागत खेती को नई दिशा दी जा रही है, कई किसानों के द्वारा धान-गेहूं की खेती को छोड़ अब स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न की खेती की जा रही है। इसी कड़ी में किसानों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी खेत में पहुंच रहे हैं और स्वीट कॉर्न व बेबी कॉर्न के फसल को देख रहे हैं। उन्होंने किसानों की हौसला अफजाई कर सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही खेती को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.