भागलपुर, जनवरी 3 -- फारबिसगंज । निज संवाददाता शनिवार की सुबह फारबिसगंज रेलवे स्टेशन घने कोहरे की चादर में ढका नजर आया। स्थिति ये कि हाथ को हाथ नहीं दिख रहा था। प्लेटफार्म पर खड़े यात्री एक-दूसरे को नहीं देख पा रहे थे। सूचना पढ़ने के लिए भी यात्रियों को बेहद पास जाना पड़ रहा था। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी, जिससे स्टेशन परिसर में अंधेरे जैसा माहौल बन गया। सुबह-सुबह चलने वाली जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जोगबनी-कटिहार और कटिहार-जोगबनी लोकल ट्रेनों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों के परिचालन में भी विलंब देखा गया। यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों का लंबा इंतजार करना पड़ा, वहीं ठंड ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। यात्रियों का कहना था कि इस तरह का घना कुहासा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.