भागलपुर, जनवरी 7 -- अररिया, एक संवाददाता शहर के जयप्रकाश नगर स्थित प्रणयी साहित्य सेवा सदन में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता साहित्यकार सुरेंद्र भारती ने की। इस मौके पर कवि- गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें कई कवियों ने भाग लेकर माहौल को साहित्यमय कर दिया। इन कवियों ने काव्य रस से सबको डूबो दिया। मौके पर अजय अकेला, हेमंत कुमार शशि , प्रभाष बहरदार ,आलोक राई, हरिश्चंद्र सिंह, सुरेंद्र भारती, देवनाथ राज, विजय शंकर द्विवेदी, गायक अमर आनंद, डॉ अजहरुल हक, आशीर्दा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डॉ अशोक कुमार आलोक, डॉ विश्वनाथ प्रसाद,अजय अकेला, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सत्यनारायण प्रसाद, बाल रवि, हेमंत कुमार 'शशि ' लेखिका सुलोचना कुमारी, कलाकार तथा प्रधान संपादक संवदिया मार्तण्ड द्वारा ने भोला पं...