भागलपुर, जून 29 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। महिलाओं का सम्मान बढ़ाने और सशक्तिकरण बनाने के लिए कांग्रेस के शुरू की गयी माई बहिन मान योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह हैं। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र किरकिचिया पंचायत के अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को आयोजित शक्ति बैठक में माई बहिन मान योजना की जानकारी महिलाओं को दी गयी। कांग्रेस नेत्री व पार्षद काजल गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी का यह कल्याणकारी योजना है। महिलाओं के बीच योजना के उद्देश्यों और लाभों को विस्तार से साझा किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियाँ और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। काजल गुप्ता ने कहा की यह योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.