अररिया, अप्रैल 25 -- फारबिसगंज , निज संवाददाता। कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार की संध्या शहर में कैंडल मार्च व आक्रोश मार्च निकाला जिसमें सभी राजनीतिक, गैर राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। घटना के खिलाफ महिलाओं का उबलता आक्रोश और पुरुषों का आतंकों के खिलाफ संकल्प मार्च में आकर्षण का केंद्र बना था। इस मार्च में जहां मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी वही आतंकी के संरक्षक के खिलाफ आर पार की लड़ाई का भी शंखनाद किया जा रहा था। मार्च में कुछ लोग ऐसे भी थे जो एक तरफ बैनर पर लिखे थे शादी के बाद कश्मीर चलेंगे वहां शकुन ही सुकून है और दूसरी तरफ लिखा था तुम धर्म पूछ कर मारे हो हम धर्म बात कर मारेंगे । तख्ती और नारों से लैस यह मार्च स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक से निकलकर सदर रोड स्टेशन चौक होते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.