अररिया, जून 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। परमप्रेममय श्री श्रीठाकुर के आईटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग केंद्र में रविवार को सत्संग क़े वर्तमान आचार्य परम पूज्यपाद श्री श्री आचार्यदेव का शुभ 58 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों सत्संगियो ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत माताओं द्वारा मातृ सम्मलेन से हुई,जिसमें माताओं की जागृति की बात की गई एवं एक मां किस तरह अपने बच्चे को आदर्श मनुष्य बना सकती है। इस विषय पर चर्चा-परिचर्चा की गई। उसके बाद विभिन्न धर्मग्रंथो के पाठ के पश्चात् सत्संग एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें कौशल भगत, आयुष झा,पूजा देवी एवं मोनिका भगत एवं मोनिषा द्वारा एक से एक भजन प्रस्तुत किए गये। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। उसके बाद स्वस्ति सुंदरी डे, पूनम भगत एवं स्थानीय ऋत्विक समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.