भागलपुर, मई 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल के नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज वार्ड संख्या 9 में पंखा चलाने के दौरान करंट लगने से एक 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज़ के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा, जहां युवती का इलाaज़ जारी है। झुलसी महिला रूबी देवी नरपतगंज थाना क्षेत्र के तामगंज निवासी विजय यादव की पत्नी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घर में पंखा का प्लग बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान करंट लगने से महिला झुलस गई। जिसे इलाज़ के लिए फारबिसगंज अस्पताल लाया गया। वहीं इलाज़ कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत चिंताजनक है। इसका इलाज़ किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.