भागलपुर, नवम्बर 15 -- पलासी । एक संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत हासिल होने पर प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ता सुकांत आदर्श एवं बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रामानंद साह ने बताया कि नीतीश कुमार एवं मोदी सरकार की सुशासन एवं लोककल्याण के कार्यों पर जनता ने मुहर लगायी है। महिलाओं ने भरचढ़कर एनडीए के पक्ष में मतदान किया। मोदी जी एवं नीतीश कुमार पर लोगों ने विश्वास जताया। कलियागंज मंडल अध्यक्ष बिहारी ठाकुर, भाजपा नेता परमेश्वर प्रसाद ठाकुर, गोपी भौमिक, युवा समाजसेवी शंभू कुमार पासवान, उद्देश्य कुमार गोलू, पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, विनय कुमार ठाकुर,रामानंद रजक, डॉ रवींद्र कुमार यादव, निगम कुमार पाण्डेय, हुल्लास मालू, सुजीत कुमार, मुन्ना मंडल, जदयू के शाद आलम, मखमूर हयात, ...