भागलपुर, फरवरी 14 -- फारबिसगंज। निज संवाददाता फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब न्यूट्रिशन लैब में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी, जिससे पूरा स्कूल धुएं से भर गया। उस समय परिसर में करीब 70 नर्सिंग छात्राएं मौजूद थीं। इनमें से लगभग 30 छात्राएं अस्पताल में प्रैक्टिकल कर रही थी जबकि करीब 40 छात्राएं कक्षा में अध्ययनरत थीं। धुएं के कारण छात्राओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए छात्राएं क्लासरूम से बाहर निकलने लगीं। इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्राएं को डर समा गया। इनमें से एक तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षिका निशा मार्शलेश ने बताया कि रूटीन कार्य चल रहा था। कम्यूनिटी व न्यूट्रिशन लैब सामान्यत: क्लास के दौरान ही खुलती है।...