अररिया, जून 11 -- पलासी (ए.सं.)। प्रखंड के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों में धपड़ी डुमरिया गांव की इन्दोरोन खातुन, ग्यासपुर गांव की मेहनाज, कासत गांव के अशोक मंडल, मेहमा कुमारी, रेखा देवी, मिथुन कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का ईलाज सीएचसी पलासी में कराया गया। यह जानकारी प्रभारी चिकित्सक डा. जहांगीर आलम ने देते हुए बताया कि उक्त सभी घायलों का इलाज सीएचसी पलासी में कराने के बाद फिलहाल खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.