अररिया, जून 9 -- अररिया। सोमवार की सुबह दस बजे से दो बजे तक पावर सब स्टेशन अररिया टाउन में न्यू फीडर का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे यानी चार घंटे तक 11 केवी मार्केटिंग फीडर, 11 केवी नवोदय विद्यालय फीडर, 11 केवी चन्द्रदेई फीडर,11 केवी टाउन फीडर और 11 केवी अररिया आरएस फीडर होकर बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.