भागलपुर, अक्टूबर 11 -- सिकटी। एक संवाददाता सिकटी प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी पंचायत स्थित वार्ड नौ उफरैल चौक के समीप शुक्रवार की देर रात आग लगने से लाखों का समान जलकर राख हो गये। इस अगली की घटना में तीन गाय सहित चार मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गयी। आग की गर्माहट से जगे गृहस्वामी के चिखने-चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग व ग्रामीण जुटे एवं पम्प सेट लगाकर आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद अगल बगल के घरों को बचाया गया। आग लगने का कोई ठोस कारणों का पता अभी तक नही चल सका है। उफरैल चौक निवासी पीड़ित दिनेश चौधरी ने बताया कि वे रात को सपरिवार खाना खाकर सो गये थे अचानक आग की आहट व गर्मी से देर रात उसकी नींद खुली तो वे अपने घर को जलता देख चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में साइकिल, धान, गेहूं ,चावल, पाट, कपड़ा ,फर्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.