भागलपुर, दिसम्बर 11 -- भरगामा, एक संवाददाता। बुधवार की देर रात भरगामा पंचायत के जमुआन वार्ड संख्या नौ में आग लगने से दो परिवारों के चार घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं। ग्रामीणों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में सुरेश मंडल के दो घर और रूपेश मंडल के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि घरों में बंधी चार गायें बुरी तरह झुलस गईं, जबकि चार बकरियों की मौत मौके पर ही हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात सभी लोग खाना खाकर गहरी नींद में थे। इसी बीच आग की लपटें उठती देख पास-पड़ोस के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गृहस्वामी बाहर निकले, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। घरों में रखे सामान धू-धूकर जल चुके थे। ग्रामीणों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.