अररिया, जून 13 -- अररिया, निज संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के भोजपुर गांव में गुरुवार की अहले सुबह आग लगने से चार परिवार का चार घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के बाद अहले सुबह भोजपुर गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच घर के पीछे से आग की लपटें उठी और देखने देखते चार घर जल कर राख हो गया। स्पीच लोगों की नींद खुली और शोर मचाया।इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने पंप सेट और चापा कल की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी की इस घटना में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। ग्रामीणों के सक्रियता की वजह से घनी आबादी आग के चपेट में आने से बच गई। इस अग्निकांड में कृत्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.