भागलपुर, फरवरी 4 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया कॉलेज अररिया में नैक (नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल) के संबंध में आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्यूरेंस सेल) कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) रामदयाल पासवान ने की। मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि अररिया कॉलेज के नैक मूल्यांकन के लिए हम सभी की सामूहिक प्रतिबद्धता होनी चाहिए। उन्होंने नैक के संबंध में कमेटी की प्रगति कार्यों की समीक्षा की। मौके पर कमेटी के कार्यों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के सभी शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ हैं। सभी के सहयोग और सहभागिता से अररिया कॉलेज जल्द ही नैक के द्वितीय चरण के मूल्यांकन को सफलतापूर्वक संपन्न कर लेगा। बैठक में नैक के सहायक समन्वयक डॉ. राजेश मोहन ने पिछली बैठक से लेकर अब तक की कमेटी के प्रगति कार्यों क...