भागलपुर, मार्च 22 -- अररिया । निज संवाददाता अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास शनिवार की अहले सुबह एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया।वहीं एसटीएफ और पुलिस के 4 जवान घायल हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड के वांछित अपराधी चुनमुन झा महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ और अररिया पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुनमुन झा नरपतगंज के थलहा के पास छिपा हुआ है। शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच और फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि मुठभेड़ में घायल चुनमुन झा को पांच से छह गोली सीने लगी। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.