भागलपुर, नवम्बर 29 -- अररिया । निज संवाददाता जिले की पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को एक यात्री बस से 206 ग्राम स्मैक, 50 हजार रुपये नगद के साथ दो अन्तर्राज्यीय स्मैक के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज पश्चिम बंगाल के मालदह जिला के कलिया चौक थाना क्षेत्र के खतना गांव की रहनेवाली बेहुला व महेशापुर नयाग्राम का रहनेवाला सलिअल शेख है। ये दोनों रिश्ते में सास व दामाद है। शनिवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे पलासी थाना के दारोगा प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि कालियागंज की ओर से आ रही एक यात्री बस राज दुलारा बीआर 38पी 3278 से एक महिला और एक पुरुष स्मैक की बड़ी खेप लेकर पलासी की ओर आ रहा है। यह सूचना तत्काल वरीय पुलिस पदाधिकारी दी गयी। इसके बाद पलासी थानेदार ने त्वरित कार्रवाई ...