भागलपुर, मई 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज तेरापंथ समाज के वयोवृद्ध श्रावक संपतमल सेठिया ने 83 वर्ष की आयु में वर्षीतप का पारणा जैनधर्म के गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी की सन्निधि में गुजरात के डीसा में सानंद संपन्न किया। छुआपट्टी निवासी संपत मल सेठिया का 83 वर्ष की आयु में यह वर्षीतप अपने आप में एक अलग ही मायने रखता है। इस वर्षीतप में उनकी धर्मपत्नी मीणा देवी सेठिया के साथ पुत्र सुनील कुमार,पुत्रवधू सरिता सेठिया एवं पौत्र ऋषव,राहुल, रितिक एवं पौत्रवधू प्रियंका सेठिया सभी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.