भागलपुर, दिसम्बर 13 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित तेज नारायण सिंह के घर से लेकर मेन ड्रेन तक बने आरसीसी नाला मरम्मत कार्य का शिलान्यास नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद चांदनी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की करीब 2 लाख 24 हज़ार की लागत से नाला मरम्मत कार्य किया जाएगा। नाला की मरम्मत होने से जल निकासी की सुविधा वार्ड वासियों को मिल सकेगी। कहा कि बारिश के मौसम में नाला नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस मौके पर समाजसेवी अंजनी सिंह, सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.