भागलपुर, मई 30 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पूर्व भागी शादी शुदा दो बच्चे की मां शुक्रवार को थाना पहुंची। उन्होंने प्रभारी थानेदार सह अपर थानेदार सोनाली कुमारी को बताया कि वे खुद बंगलुरू अपने प्रेमी के पास गई थी। वे वहीं एक मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। उसे किसी ने भगा कर नहीं ले गया था। अब वे उन्हीं के साथ जीवन भर रहेंगी। इसके बाद प्रभारी थानेदार ने उस महिला को 164 के बयान के लिए अररिया न्यायालय में भेज दिया । बता दें कि महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि उनकी शादी वर्ष 2018 में पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उनसे दो संतान भी है। 17 मई की रात अचानक उनकी पत्नी गायब हो गई। खोजबीन के क्रम में पता चला कि पलासी थाना क्षेत्र के ही बरदबट्टा के रहने वाले एक युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.