भागलपुर, दिसम्बर 19 -- जोगबनी। नेपाल के सीमावर्ती कोशी क्षेत्र में ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बीती रात गुप्त सूचना पर नेपाली पुलिस ने मोरंग , झापा ,सुनसरी के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर 10 ग्राम 880 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार चारों धंधेबाज से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...