भागलपुर, मार्च 16 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। बीते सात मार्च को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल व इलाजरत फारबिसगंज प्रखंड के मुसहरी पंचायत के टेहरी वार्ड संख्या तीन के निवासी व कृषक सुमन कुमार मेहता (43 वर्ष), पिता स्व.अमीरचंद मेहता की मौत शुक्रवार को इलाज़ के दौरान हो गई। सूचना पर फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सुमन कुमार अपने घर से खेत पटवन के लिए घर से निकला था, उसी परवाहा मुसहरी स्थित बड़ी नहर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ दिया है। घटना के बाद मृतक का पत्नी रूबी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर सूचना पर भाजपा ओबीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.