भागलपुर, फरवरी 13 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात्रि बढ़ौली गांव में छापेमारी कर आठ बोतल कोडिंग युक्त शिरप व तीन ग्राम स्मैक बरामद किया। इस बाबत को लेकर पुअनि रौशन कुमार सिंह के द्वारा बरामद कोडिंग युक्त शिरप व स्मैक के साथ अनिल यादव को भी गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पुअनि श्री सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात्रि को गुप्त सूचना मिली कि बढ़ौली गांव के अनिल यादव अपने घर पर कोडिंनयुक्त सिरप व स्मैक मवेशी घर सहित अन्य जगहों पर छुपाकर रखा है। इसका व खरीद बिक्री करता है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचना देते हुए गठित पुलिस के साथ बढ़ौली गांव पहुंच कर अनिल यादव के छापेमारी की। मौक पर ही अनिल यादव को गिरफ्तार लिया। फिर घर की तलाशी लेने पर मवेश...