भागलपुर, सितम्बर 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के मरातीपुर में आनंत पूजा के अवसर पर दो दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्धाटन आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह व मुखिया प्रतिनिधि अरविन्द मंडल ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि पूजा और भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन से समाज में सदभाव, समृद्धि व संस्कार विकसित होता है। इसके साथ ही प्राचीन संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है। वहीं पूर्व प्रमुख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से समाज में भाईचारगी और एकता बढ़ता है। जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाकर लोगों का खुब मनोरंजन किया। मौके पर गणेश मंडल, चिंत लाल मंडल, गुलाब सिंह, श्याम मंडल, प्रमोद मंडल, युवराज मंडल, सुभाष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.