भागलपुर, अक्टूबर 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज शहर के बीचोबीच बहने वाली सीताधार एक बार फिर परेशानी का सबब बन गई है। नरपतगंज के मिर्जापुर स्थित नहर के कटने से नेपाल की ओर से आ रहे पानी ने सीताधाम में जलस्तर बढ़ा दिया, इससे सीता धार उपना गई, काली मेला रोड, कुबेर टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पानी के ठहराव और जलकुंभी की अधिकता के कारण जल निकासी बाधित हो गई है। समाजसेवी रमेश मेहता ने बताया कि नप प्रशासन द्वारा जलकुंभी नहीं हटाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है, इससे कई मुहल्ला प्रभावित है। इस स्थिति से नाराज़ लोगों ने काली मेला रोड पर कुछ देर के लिए विरोध प्रदर्शन भी किया, हालांकि समझाने के बाद लोगों को शांत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उपमुख्य पार्षद नू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.