अररिया, दिसम्बर 12 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। धान की खरीद शुरू हुए करीब डेढ़ माह बीतने को है लेकिन अब तक जिले को धान की खरीद का लक्ष्य नहीं मिल पाया है। फिलहाल पिछले साल के लक्ष्य को ही मानकर धान की खरीद की जा रही है। जिले में 168 पैक्स और छह व्यापार मंडल के माध्यम से धान की खरीद हो रही है। शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक जिले में 16 हजार 784.597 एमटी धान की खरीद हो पाई थी। सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 19 हजार 784 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया जिसमें से 2239 किसान से सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद हुई थी। इस बार समर्थन मूल्य बढ़ने के चलते जिले में किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने में दिलचस्पी तो दिखा रहे हैं लेकिन किसानों का कहना है कि समय से भुगतान नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.