भागलपुर, नवम्बर 10 -- नरपतगंज/ सिकटी (अररिया)(हिटी)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समृद्ध व विकसित बिहार के लिए एक बार फिर एनडीए सरकार जरूरी है ताकि विकास की गति रूक न पाए। यदि महागठबंधन की सरकार आई तो पहले उसने पशुओं का चारा खाया अब आपका खाएगा राशन खा जाएगा। इसलिए उनके सब्जबाग में नहीं आना है। श्री योगी रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सिकटी विस के धर्मगंज मेला मैदान व नरपतगंज विस के हाइस्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नरपतगंज में पार्टी उम्मीदवार देवयंती यादव व सिकटी में पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को जीताकर एनडीए को मजबूत करने की अपील की। योगी ने कहा कि राजद व कांग्रेस के कारण बिहार का गौरवशाली अतीत आज अपनी पहचान के लिए तरस रहा है। बिहार के सामने पहचानक की संकट उत्पन्न हो गयी है। कहा कि कांग्रेस...