भागलपुर, फरवरी 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता।दश्री श्याम महिला परिवार के द्वारा अपने 16 वें वार्षिकोत्सव पर रविवार को शहर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया है। इससे पूर्व मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा शहर के स्टेशन चौक,सदर रोड़,आरबी लेन, एसके रोड़,छुआपट्टी,राजेंद्र चौक होते हुए पुन: मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में जहां एक तरफ़ बाबा श्याम का जयकारा लगता रहा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के द्वारा कलियुग का राजा खाटू नरेश जैसे भजनों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के द्वारा खाटू नरेश के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। महिलाओं में पूरे रास्ते भर में बाबा श्याम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.