भागलपुर, फरवरी 15 -- अररिया। प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर सह बाबा खड्गेश्वरनाथ शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का शादी से पूर्व मेहंदी व हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिला भक्तों ने भाग लिया। महिला भक्तों के द्वारा मंगल गीत गाकर बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया गया। सभी महिला भक्तों ने मां पार्वती व महादेव का विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। महादेव व मां पार्वती को भोग भी लगाया गया। महिला भक्तों ने बताया कि महादेव देवों का देव महादेव है। महादेव का पूजा अर्चना करने से घरों में सुख समृद्धि आती है। वही मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा बाबा ने बताया कि रविवार की रात बाबा खड्गेश्वर नाथ महादेव का चार प्रहर पूजा की जाएगी। इससे पूर्व शनिवार को महिला भक्तों के द्वारा हल्दी व मेहंदी का रस्म पूरा ...