भागलपुर, दिसम्बर 7 -- पलासी ए.सं। पलासी थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब बेचने के मामले में कई कांडों में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये आरोपित में सुशील कुमार यादव साकिन कचना कनखुदिया शामिल हैं। इन पर पलासी थाना में कांड संख्या 317 /25, 340 /25 व 367 /25 दर्ज है। तीनों मामले अवैध रूप से शराब बेचने का मामला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...